उरई। प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले का जयंती समारोह जगह-जगह मनाया गया। जिसमें समाज में विशिष्ट योगदान देने वालों तथा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही सावित्री बाई को महिला मुक्तिदाता बताते हुए भारत रत्न देने की मांग की गई।
आल आरक्षित टीचर वेलफेयर एसोसिएशन एवं सहयोगी संगठन के तत्वावधान में प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन एक गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा ही सारी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। आधुनिक युग में जो जितना ज्ञानी है वही समाज में सम्मान पाता है। उन्नीसवीं सदी महिलाओं की दयनीय थीं। सावित्री बाई फुले ने शिक्षा की अलख जगाने का काम किया।
डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि महिला शिक्षा के प्रति सावित्री फुले का जो योगदान था वह आज प्रासंगिक है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिस्टर सिंह ने की और संचालन अनुरोध निरंजन, केके शिरोमणि आदि ने किया। इस दौरान अमृतलाल, प्रेम कुशवाहा, सुनील दत्त, भूरी, दीनदयाल श्रीवास, रीतेश, भगवान सिंह, महेंद्र पाल, बहोरन सिंह, छत्रपाल सिंह, दीपेंद्र सिंह, राकेश, वीरेंद्र बौद्ध, प्रदीप गौतम, सुनील, कुसुमलता, सुनीता वर्मा, केसी गौतम, जागेंद्र यादव, कमलेश कुशवाहा,मनीष आनंद,शैलेंद्र, बलवीर,किरण चौधरी, मालती, सुमन, सुनीता बौद्ध. साधना, प्रीति गौतम, सीमा, आरपी मौर्य, मुन्नालाल, शैलेंद्र, सुरेंद्र गौतम, प्रेम कुमार सिंह अजय प्रमोद बृजेश गौतम आदि उपस्थित रहे।
उधर, आंबेडकर महासभा के बुद्ध विहार में आयोजित कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले को महिला मुक्तिदाता बताकर भारत रत्न देने की मांग की गई। अध्यक्षता कर रहे आंबेडकर महासभा के बुंदेलखंड प्रभारी एवं स्वच्छता राज्य निगरानी समिति के सदस्य भग्गूलाल बाल्मीकि ने कहा महात्मा ज्योतिबा राव फूले की पत्नी के रूप में सावित्री बाई फूले को इतिहास जानती है। महिला शिक्षा के लिए फूले दंपति ने आजीवन संघर्ष किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पंकज सहाय, नरेंद्र प्रताप सिंह, दया कुमार जाटव, सुभाष चंद्र आजाद, प्रेमनारायण अहिरवार, सुरेंद्र विक्रम वेद, गुलाब पाल, नरेश, अनिल, बुद्धप्रकाश, कमलाकांत आदि रहे।
इसी तरह गांधी इंटर कालेज में भी सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य डा. रविशंकर अग्रवाल उनके शैक्षिक और सामाजिक कार्यों को विस्तार से बताया। इस दौरान अशोक सिंह, शैलेश कुमार, चंद्रकेश राम, जितेंद्र वर्मा, मनोज राजपूत, गजेंद्र सिंह, रमेश राठौर, अमृत लाल आदि रहे।
गांधी इंटर कॉलेज में सावित्रीबाई फुले की जानकारी देते प्रधानाचार्य- फोटो : ORAI
समाजसेविका को सम्मानित करते सीडीओ व डीआईओएस- फोटो : ORAI