फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद छाए बादल, किसानों को राहत

विज्ञापन
कालपी बस स्टैंड में अलाव के पास खड़े मवेशी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। गुरुवार की रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, बीच-बीच में धूप निकली पर बेअसर रही। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। वहीं किसानों ने भी मौसम में बदलाव से राहत महसूस की है। जबकि कुछेक स्थान पर ओलों गिरने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश तो ठीक है पर ओले नहीं पड़ने चाहिए। बारिश और बादल से गेहूं, चना, मसूर आदि फसलों को लाभ पहुंच सकता है।
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश के बाद मौसम में फिर से ठंडक आ गई। सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। हालांकि शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन लोगों को ठिठुरन से ज्यादा राहत नहीं मिली। आसमान में बादल छाए रहे, बीच बीच में धूप भी आई। सर्दी के कारण लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया, जरूरी काम से ही बाहर निकले।
उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. राजीव कुमार सिंह का कहना है कि यह मौसम खेती के लिए अच्छा है। गेहूं व मटर की फसल के लिए मौसम मुफीद है। यदि धूप निकलती है तो पाला पड़ने की संभावना है। फसलों को पाले से बचाने के लिए किसानों को हल्की सिंचाई, मेड़ों पर धुआं और 200 ग्राम ग्लूकोज 100 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से फसलों को पाले से बचाया जा सकता है।

कोहरे में लाइट जलाकर निकलता वाहन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें