फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में गरजे सपाई

विज्ञापन
दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर किसान एकता मंच से धरने को संबोधित करते इमरान अंसारी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। किसानों को समर्थन देने के लिए नगर से सपा कार्यकर्ता दिल्ली-गाजीपुर बार्डर धरना स्थल पर पहुंचे। वहां किसान नेता राकेश टिकैत को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे तब तक वह घर नहीं लौटेंगे। किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए नगर से सपा नेता इमरान अंसारी के साथ संजय द्विवेदी, भूपेंद्र प्रजापति, अल्ताफ खान, सत्तार खान, छोटू वर्मा आदि गाजीपुर बॉर्डर पर किसान एकता मंच पर पहुंचे। जहां उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही इमरान अंसारी ने किसान एकता मंच से धरने को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों का शोषण करने में लगी है। यह सरकार पूंजीपतियों को लाभ देने में लगी है। उन्होंने किसानों के हित में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
कोंच। भारतीय किसान यूनियन ने गल्ला मंडी में पंचायत कर सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
बुधवार को गल्ला मंडी में गोविंद सिंह पटेल की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई।
उन्होंने किसान सम्मान निधि, बिजली आपूर्ति, सिंचाई आदि की समस्या उठाई। एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान रामसिंह, कालका प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, मंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उरई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर 10 फरवरी से 14 फरवरी तक गांव गांव पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी काले कानूनों के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है एवं उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को एकत्रित कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रसपा किसानों के आंदोलन में साथ है और केंद्र सरकार द्वारा पास करवाए गए किसान विरोधी तीनों कानूनों का विरोध करती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें