फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदौरा में हटवाया गया अतिक्रमण

Sun, 05 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कदौरा में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत कदौरा में रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पुलिस बल को देख दुकानदार अभियान का विरोध नहीं कर सके। एसओ ने कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो ंसबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   शहरी व तहसील क्षेत्रों में अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से जनपद
विज्ञापन


भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। एसडीएम जलराजन चौधरी के निर्देश पर रविवार को एसओ रुद्रकुमार की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस बल ने घूम-घूम कर आशिक चौराहा से लेकर बस स्टाप तक अतिक्रमण हटवाया। चेतावनी के बाद भी दुकानदारों ने अनदेखी की तो उनके सामने ही अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान वह

पुलिस को देखकर विरोध भी नहीं जता सके। दोपहर से शुरू हुआ अभियान देर शाम तक जारी रहा। दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि उन्होंने अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की
विज्ञापन


जाएगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी डीडी सिंह, रामबाबू सफाई नायक मौजूद रहे। जैसे ही बुलडोजर बस स्टाप के पास पहुंचा और दुकान के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान बसपा नेता रामदास पर टीन गिर गई, इसकी चपेट में आकर वह घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें