फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लाट में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के प्लाट में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। प्लाट के पास से गुजर रहे लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के हमीरपुर-जोल्हूपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास खाली पड़े लाट में बुधवार की दोपहर 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव राहगीरों ने पड़ा देखा। जो नीली लाल चेक शर्ट और स्लेटी रंग का पेंट पहने था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई पर हो नहीं सकी। थानाध्यक्ष उमाकांत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। आसपास क्षेत्र में शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें