फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। काम से वापस लौट रहा पल्लेदार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में वह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पल्लेदार की मौत होने से परिवार पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मौत की खबर सुनकर घर पर भी मातम छा गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी राहुल (29) उरई मार्ग पर सातमील के पास एक प्लांट में पल्लेदारी का काम करता है। सोमवार को देर रात काम करके वह घर वापस आने के लिए जैसे ही सड़क पर पहुंचा। तभी तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर उसे टक्कर मार दी। हादसे में पल्लेदार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसके साथियों ने जब उसे घायल अवस्था में देखा तो उसे अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह राहुल की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। पति की मौत के बाद पत्नी अंजना का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं बच्चों गोपाल, अंश व रिया के सिर से पिता का हाथ छिन जाने से परिजन परेशान हैं। परिजनों का कहना है कि राहुल ही परिवार का खर्च चलता था। ऐसे में परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। कोतवाली प्रभारी उदयभान गौतम ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई सूचना नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें