फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। आठ साल के मासूम की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजनों का कहना है कि वह बोरियों पर चढ़कर रस्सी से झूला डाल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के बसरेही गांव निवासी अर्जुन के आठ साल के पुत्र संस्कार की घर में शुक्रवार की दोपहर फांसी लगने से मौत हो गई। मां कमरे में पहुंची तो पुत्र का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि संस्कार कमरे में रखी गेहूं की बोरियों पर चढ़कर कुंदे में झूला डालने के लिए रस्सी को फंसा रहा था। तभी बोरियां खिसक गई और रस्सी का एक छोर उसके गले में फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
------------------
फोटो - 30 आग से जली कार। संवाद
चलती कार में लगी आग, युवक झुलसा
एट। हाईवे पर चलती कार में एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। हादसे में कार में फंसे युवक को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कार में आग लगने से यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी दीपेंद्र कुमार सिंह का एट कस्बे में स्कूल है। सुबह वह कार से स्कूल गए थे। शनिवार को दोपहर में तीन बजे कार से वह उरई जा रहे थे। उनकी कार हाईवे स्थित सोमई गांव के पास पहुंची तभी एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई। आग से दीपेंद्र का चेहरा और हाथ झुलस गये। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। झुलसे दीपेंद्र को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। (संवाद)
------------
बाइक गिरने से दो घायल, हालत गंभीर
बावली। जालौन-औरैया मार्ग पर नैनापुर के पास बनी पुलिया के गड्ढों से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक सवार दो भाई छोटे लाल व लल्लू सक्सेना निवासी खंडेराव जालौन गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगा होने पर दोनों को सिर और चेहरे में गंभीर चोट आई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने लहूलुहान हालत में दोनों को पीएचसी कुठौंद पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि वह भांजे की शादी में शामिल होने औरैया जा रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें