फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/माधौगढ़। लेखपाल का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला और बाइक भी खड़ी मिली। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी लेखपाल आनंद कुमार दोहरे (50) माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के सिद्धपुरा व गोरा भूपका गांव में तैनात थे। राहगीरों ने बताया कि गुरुवार की शाम वह ड्यूटी पूरी कर बाइक से उरई लौट रहे थे। तभी गोहन थाना क्षेत्र के पड़कुला गांव के पास उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने बाइक वहीं खड़ी कर दी और जमीन पर लेट गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह गोरा भूपका गांव में लेखपाल थे। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पत्नी श्यामादेवी, पुत्र अर्पित, आदित्य , बेटी आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष महेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
-------------------
किसान का शव कुएं में मिला
उरई/मुहम्मदाबाद। युवक का शव गांव के कुएं में मिला। सुबह कुएं के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखकर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डकोर कोतवाली क्षेत्र के टीकर गांव निवासी हरीबाबू (40) का शव शुक्रवार की सुबह गांव में स्थित एक कुएं में मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। भाई अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि हरीबाबू की शादी नहीं हुई थी। जिसके चलते वह तनाव में रहता था और शराब का लती था। वह खेती किसानी कर अपना भरण पोषण करता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें