कदौरा (जालौन)। किसान की तीन बीघे गेहूं फसल अन्ना जानवराें ने चर ली। यह देख किसान की हालत बिगड़ गई और उसकी सदमं से हालत बिगड़ गई। परिजनाें ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनाें का हाल बेहाल है।
कदौरा थाना के गांव बड़ागांव निवासी श्यामसुंदर (55) पुत्र उजागर सिंह के पास छह बीघे जमीन है। उसने तीन बीघा में मटर व तीन बीघे में गेहूं की फसल बोई थी। वह खेत पर ही चारपाई डालकर फसल की रखवाली करता था। बुधवार की रात वह घर आया और रात में खेत पर रखवाली के लिए नहीं गया। इस पर अन्ना जानवर उसकी फसल खा गए। जब वह सुबह खेत पर गया तो फसल खराब देख सदमे में आ गया और उसके सीने में दर्द होने लगा। वह घर आया और परिजनाें को बताया तो परिजन उसे सीएचसी कदौरा ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से घर में कोहराम मचा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।