कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम परौसा निवासी राजाराम (70) पुत्र भरोसे पैदल शुक्रवार की दोपहर उदनपुर जा रहा था। जब ग्राम रोगी सहादतपुर के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वृद्ध उछलकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां मवेेशी चरा रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए सीएचसी कदौरा में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । इसकी सूचना गांव में परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया । मृतक के भांजे धीरज ने बताया कि मृतक चूड़ी की फेरी लगाते थे । पत्नी को छोड़कर बहन के घर पर रहता था । उसने बताया कि 11 फरवरी को भांजी सुनीता की बारात आनी है, उसकी मौत की खबर से घर में मातम छा गया ।