उरई। भांजे की शादी में गए वृद्ध की संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रगेदा गांव निवासी प्रकाश राजपूत (60) ईंट भट्टे की ठेकेदारी करता था। वह एक मई को घर से भांजे की शादी में शामिल होने के लिए डकोर थाना के सिमरिया गांव गया था। तीन मई को पुत्र से मोबाइल से बात हुई थी। तब उसने शहर के भगत सिंह चौराहा पर होने की बात बताते कहकर जल्द घर आने के लिए कहा था। पुलिस का कहना है कि बुधवार की रात कुछ लोग उसे संदिग्ध हालात में अचेतावस्था में जिला अस्पातल इमरजेंसी के बाहर रखकर चले गए थे। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। मौत से पत्नी संतोषी, पुत्र कल्लू सहित तीन पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। (संवाद)