फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 305 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में सोमवार को दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि 305 पॉजिटिव मिले है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर दस हजार के पार हो गई है। अब तक कुल 10019 संक्रमित हो चुके हैं। जबकि मृतकों की संख्या भी बढ़कर 149 तक पहुंच गई है। वहीं 8305 लोग ठीक भी हुए है। फिलहाल 1565 केस सक्रिय है।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम होता है और वह कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम के नंबर 05162-252516, 252313,253357,257090, 250039 पर कॉल करके एल वन अस्पताल में भर्ती हो सकता है। एल वन अस्पताल में फिलहाल 235 बेड खाली है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि 789 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 384101 सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 462 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हुई है। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा संक्रमित उरई तहसील के है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
---
संजीवनी क्लीनिक में होगी मरीजों की स्क्रीनिंग
उरई। कोरोना संबंधी लक्षणों वाले मरीजों की करमेर रोड स्थित संजीवनी क्लीनिक में स्क्रीनिंग होगी। स्क्रीनिंग के बाद मरीजों को मेडिकल कालेज स्थित शेल्टर होम हास्पिटल या अन्य जगह रेफर किया जाएगा। यह जानकारी डॉ संजय गुप्ता ने पत्रकारों को दी। मरीजों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने व डॉ संजीव गुप्ता ने निर्णय लिया है कि कोरोना संबंधी लक्षणों वाले मरीजों की स्क्रीनिंग संजीवनी हॉस्पिटल में की जाएगी। उन्हें कम खर्चे में इलाज मुहैया कराया जाएगा। फिर मरीज की स्थिति के आधार पर उसे रेफर किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

---
आंधी बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, बिजली गुल
उरई। सोमवार की रात अचानक आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से रहात मिली है। वहीं तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इससे पहले पूरे दिन तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। रात के वक्त हुए मौसम में बदलाव ने लोगों को राहत पहुंचाई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें