फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में उड़ीसा के बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला कारागार में सोमवार को बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जब इसकी जानकारी जेल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। आननफानन में बंदी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि बंदी उड़ीसा का रहने वाला है। वह कुछ दिनों से बीमार भी चल रहा था। फिलहाल परिजनों को सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन

उड़ीसा के जिला गंजम के सोरडा निवासी राजू नायक को वर्ष 2019 में कालपी कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले मेें उरई जेल भेजा था। इस मामले में न्यायालय से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जिसके चलते वह दो साल से जेल में सजा काट रहा था। रविवार की देर रात को उसकी हालत बिगड़ी तो आननफानन में जेल प्रशासन की ओर से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है। उसकी मौत की सही वजह पता नहीं चल पा रही है। वही जेल प्रशासन बंदी की मौत को हार्ट अटैक बता रही है। कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें