फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: जेल में आजीवन कारावास के बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, मचा हड़कंप

Mon, 10 May 2021 06:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

सोमवार को बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि बंदी उड़ीसा का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिला कारागार में सोमवार को बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि बंदी उड़ीसा का रहने वाला है। वह कुछ दिनों से बीमार भी चल रहा था।
विज्ञापन


फिलहाल परिजनों को सूचना कर दी गई है। उड़ीसा के जिला गंजम के सोरडा निवासी राजू नायक को वर्ष 2019 में कालपी कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले मेें उरई जेल भेजा था। इस मामले में न्यायालय से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

वह दो साल से जेल में सजा काट रहा था। रविवार की देर रात उसकी हालत बिगड़ी तो आननफानन में जेल प्रशासन की ओर से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है। उसकी मौत की सही वजह पता नहीं चल पा रही है। वहीं, जेल प्रशासन बंदी की मौत को हार्ट अटैक बता रही है। कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें