फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम हाइटेंशन लाइन की चपेट में आई, पल्लेदार की मौत, अन्य लोग बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। झूल रही हाइटेंशन लाइन डीसीएम से उलझकर टूट गई। हादसे में डीसीएम में सवार एक पल्लेदार की झुलसकर मौत हो गई। जबकि छह लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम, सीओ व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी शिक्कू (24) पल्लेदारी करता था। बुधवार को वह सात साथियों के साथ कैलिया थाना क्षेत्र के भड़ारी गांव में किसान के घर हरी मटर लादने डीसीएम से जा रहा था। जब डीसीएम नदीगांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरा के पास पहुंची। तभी नीचे झूल रही हाइटेंशन लाइन डीसीएम से उलझकर टूट गई। हादसे में शिक्कू की झुलकर मौत हो गई। चालक ने डीसीएम को आनन फानन में आगे निकाल लिया। जिसमें उसमें सवार पल्लेदार विनोद कुशवाहा, मोहन, रामराय, सूरज, रविंद्र, कल्लू यादव, जीतू निवासी बिहार बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर एसडीएम राजेश सिंह, सीओ शाहिदा नसरीन, नदीगांव पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। एसडीएम ने फोन से विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लाइन दुरुस्त कराने को कहा। शुक्कू की मौत से दो पुत्रियों सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें