फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पैकेज:::मुआवजा देने के लिए 17 मृतक आश्रितों को तलाश रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोविड से जान गंवाने वाले 17 मृतकों के आश्रितों की तलाश प्रशासन कर रहा है। कोविन पोर्टल पर दर्ज इन मृतकों से जुड़ी जानकारी सही न होने की वजह से आश्रितों का पता लगाने की कवायद हो रही है। ताकि मृतकों के परिजनों तक मुआवजा पहुंच सके।
विज्ञापन

विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने कोविड से जान गंवाने वालों को मुआवजा जल्द उपलब्ध कराने को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद सरकार ने भी सभी से रिपोर्ट तलब करने के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। तब जिला प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। उसमें बताया है कि कोविन पोर्टल पर कुल 202 कोरोना से मरने वालों की संख्या है। इनमें से एक जीवित है और एक के नाम का दोहराव होने की वजह से यह संख्या 200 है। इसमें 167 लोगों के परिजनों को भुगतान किया जा चुका है। दस मामलों का सत्यापन चल रहा है। वहीं तीन लोगों की औरैया, लखनऊ और झांसी जनपद में मौत होने का दावा किया गया है। इसका भी सत्यापन चल रहा है। उधर, तीन मृतकों के परिजनों ने मुआवजा लेने से इंकार कर दिया है। एडीएम पूनम निगम ने बताया कि कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देने के संबंध में पूरी रिपोर्ट शासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेज दी गई है।
-----
80 लोगों का किया भुगतान
प्रशासन का दावा है कि 119 ऐसे लोगों के भी आवेदन आए थे। जिनका नाम कोविन पोर्टल पर नहीं है। इनका सत्यापन कराया गया। इनमें से अभी तक 80 लोगों का मामला सही होने पर उनके परिजनों को भुगतान कराया गया है।
विज्ञापन

-----------------------
एक हजार लोगों का टीकाकरण किया
कालपी। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को 11 चिकित्सीय टीमों ने नगर के विभिन्न इलाकों में एक हजार से अधिक लोगों कोविड टीकाकरण किया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह तथा डॉ. शेख शहरयार ने बताया कि सीएचसी में दो टीमों तथा नगरीय पीएचसी उदनपुरा की ओर से नगर मे सात बूथों हरीगंज, रामचबूतरा, भट्टीपुरा, फुलपावर चौराहे, आलमपुर, सदर बाजार, रावगंज में टीमों ने टीकाकरण किया। बताया कि नगर की 60 हजार आबादी है। इनमें 102 फीसदी से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन की प्रथम डोज दी जा चुकी है। जबकि 24 हजार लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 15 से 17 वर्ष के 3622 लोगों में से 29 सौ लोगों को डोज दी जा चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें