कुठौंद। क्षेत्र में चल रहे एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे डंपर चालक की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। भाई बाबूराम ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने भाई को डंपर से कुचलने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
कुठौंद क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर की बीहड़ बंबी के पास संदिग्ध हालात में डंपर चालक छोटे (50) पुत्र सुखवासी निवासी कुरौली थाना कुठौंद का शव पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को बताया कि डंपर एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य में लगा था। कुठौंद थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। मौत के कारणों की जानकारी की जा रही हैं। डंपर से मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था। डंपर सीसी कंस्ट्रेक्शन का था। जिसको छोटे चलाता था। मौके पर कंपनी का कोई भी अन्य कर्मचारी नहीं मिला है। पूरी घटना की जांचकर कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारणों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।