उरई। मानसिक रुप से बीमार महिला ने घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पहुंचेे चौकी इंचार्ज दिलीप वर्मा ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी भानु सिंह राजपूत की 40 वर्षीय पत्नी मीरा राजपूत ने शनिवार देर शाम कमरे में लगे पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर जांच पड़ताल की। पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया महिला एक साल से मानसिक रुप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था।