फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवरटेक करने में डीसीएम टकराईं, बोनट पर बैठे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
फोटो - 01 पोस्टमार्टम में खड़े परिजन। संवाद
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा के पास सोमवार शाम ओवरटेक करने के चक्कर में डीसीएम आगे जा रही डीसीएम से टकरा गई। इससे बोनट पर बैठे व्यक्ति की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। टक्कर मारने वाला चालक डीसीएम लेकर भाग गया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के रसूलपुर भलार गांव निवासी रामलाल (45) सोमवार की रात करीब एक बजे एक व्यापारी के साथ डीसीएम में बकरियां लादकर उन्हें बेचने कर्नाटक के मैसूर जा रहा था। वह डीसीएम की बोनट पर बैठा था। डीसीएम जैसे ही झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा के पास पहुंची कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी डीसीएम ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। बोनट पर बैठा रामलाल सड़क पर जा गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद टक्कर मारने वाले डीसीएम का चालक मौके से भाग निकला। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें