फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी मनरेगा ने फर्जी जॉबकार्ड निरस्त कर पांच साल का रिकार्ड मांगा

विज्ञापन
रामहेतपुरा में जांच करते डीसी मनरेगा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। ग्रामीणों द्वारा पंचायत मित्र की शिकायत पर रामहेतपुरा गांव पहुंचे डीसी मनरेगा ने आंबेडकर पार्क में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और फर्जी जॉबकार्ड निरस्त कर सचिव से पांच वर्ष का रिकार्ड तलब किया।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांव रामहेतपुरा के आंबेडकर पार्क में उपायुक्त मनरेगा एके दीक्षित ने चौपाल में समस्याएं सुनी। प्रधान मुन्नी देवी ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत पांच लाख 45 हजार 313 रुपये निकाले जा चुके हैं, जबकि किसी भी मास्टर रोल में प्रधान के हस्ताक्षर नहीं है। आरोप लगाया कि पंचायत मित्र की तानाशाही से गांव में मनरेगा के अंतर्गत महावीर कोरी के मकान से रोड तक, अनिल के खेत से वैनीपुरा रोड तक, ऊमरी रोड से गोशाला तक, चितौरा रोड से श्यामसुंदर के खेत तक किए गए कार्यों में 42 मजदूरों की चौदह दिन की मजदूरी नहीं दी गई, जबकि फर्जी जॉबकार्ड धारकों के खातों में पैसा भेज दिया गया है। प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश का आरोप था कि गोशाला में लगाए गए मजदूर पृथ्वी राज, शिवप्रकाश, मीरा का चार माह का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। डीसी मनरेगा ने सचिव से एक वर्ष का रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें