फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोहरे के बीच हाईवे किनारे खड़े वाहनों से खतरा दोगुना

विज्ञापन
विज्ञापन
- कालपी से एट तक 50 किलोमीटर लंबे हाईवे पर दर्जनों वाहन सड़क किनारे खड़े रहते
विज्ञापन

- घना कोहरा व कमजोर दृश्यता के कारण अक्सर तेज रफ्तार वाहन खड़े वाहन से टकरा जाते
संवाद न्यूज एजेंसी

उरई/आटा। सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे की शुरुआत हो गई है। घने कोहरे के कारण झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं रह गया है। घने कोहरे के साथ ही हाईवे किनारे और कई जगह मुख्य लेन में खड़े ट्रक, डंपर और भारी वाहन राहगीरों के लिए काल बनते जा रहे हैं।
कोहरे में दृश्यता बेहद कम होने से ऐसे वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार तड़के, सुबह और देर रात कोहरा सबसे ज्यादा घना होता है। ऐसे में सड़क किनारे खड़े वाहन अचानक सामने आ जाते हैं। बिना रिफ्लेक्टर और संकेतक के खड़े ट्रक तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन

कालपी से एट तक करीब 50 किलोमीटर लंबे हाईवे पर दर्जनों वाहन सड़क किनारे खड़े देखे जा सकते हैं, जो सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। जबकि टोल से प्रतिदिन पचास लाख की वसूली होती है। 50 किलोमीटर के दायरे में टोल की ओर से कोई भी वाहन इन्हें हटाने के लिए घूमता हुआ नजर नहीं आता है।


यहां रहता है वाहनों का जमावड़ा



हाईवे से जुड़े उसरगांव, आटा, सोमई और गिरथान गांवों के लोगों का कहना है कि हर साल कोहरे के मौसम में अवैध पार्किंग के चलते हादसे होते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। दोपहिया वाहन चालक और रात में सफर करने वाले यात्री सबसे अधिक जोखिम में रहते हैं।



केस-1



फोटो - 19 एट के पास हाईवे किनारे खड़ा ट्रक। संवाद
एट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रक और डंपर चालक सड़क किनारे वाहन खड़े कर आराम करते हैं। यहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन रोकथाम को लेकर सख्ती नहीं दिखाई दे रही,इससे हादसे होने की संभावना बनी रहती है।




केस 2-
फोटो - 20 आटा टोल प्लाजा के पास खड़ा ट्रक। संवाद
आटा क्षेत्र मेंआटा-उकासा टोल प्लाजा के पास ढाबों के सामने दोनों लेनों पर ट्रक खड़े कर दिए जाते हैं,कई वाहन घंटो तक वहीं खड़े रहते हैं, जिससे गुजरने वाले वाहनों को टकराने का खतरा बना रहता है,खड़े वाहनों की संख्या बड़ी रहती है जिससे कार चालकों और बाइक चालकों के लिए यहां से निकलना खतरों से भरा रहता है।



केस-3

फोटो - 21 फैक्टरी एरिया चौकी के सामने खड़ा वाहन। संवाद
फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने महीनों से खड़े सीज वाहन और दुर्घटनाग्रस्त वाहन भी हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोगों की शिकायतों के बावजूद इन्हें हटवाया नहीं जा रहा,पिछले महीनों में नुनसाई, बड़गांव और आटा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराकर कई लोग घायल हुए, वहीं एक चालक की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन



वर्जन


हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटवाने के लिए पेट्रोलिंग वाहन चौबीस घंटे निगरानी करता है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।-उत्तम सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, हाईवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें