फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाल विवाह की सूचना पर सीडब्ल्यूसी का छापा, किशोरी ने सेंटर जाने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह की सूचना मिलने पर मंगलवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी की। जांच के दौरान 16 वर्ष छह माह की किशोरी को थाने लाया गया, लेकिन काउंसलिंग के लिए सेंटर जाने से उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद टीम ने दोनों पक्षों से फिलहाल शादी न कराने संबंधी एफिडेविट लिया और परिजनों को बुधवार को किशोरी के साथ सेंटर आने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के सदस्य सतीश चंद्र ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर एक गांव में किशोरी की शादी कराए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीडब्ल्यूसी टीम गांव पहुंची और वहां चल रही तैयारियों की जांच की। जांच के दौरान किशोरी की उम्र 16 वर्ष छह माह पाई गई, जिसके बाद उसे कुठौंद थाने लाया गया और दोनों पक्षों को भी बुलाकर पूछताछ की गई।
जांच के दौरान दोनों पक्षों ने शादी कराए जाने से इन्कार करते हुए कहा कि केवल ‘रोका’ की रस्म आयोजित की जा रही थी। मौके पर विवाह से जुड़े कोई ठोस साक्ष्य भी नहीं मिले। इसके बावजूद नाबालिग की उम्र को देखते हुए टीम ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और दोनों पक्षों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी।
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि किशोरी को काउंसलिंग और आवश्यक प्रक्रिया के लिए सेंटर ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने टीम के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों से लिखित एफिडेविट लिया गया कि किशोरी के बालिग होने तक विवाह नहीं कराया जाएगा। साथ ही परिजनों को बुधवार को किशोरी के साथ सेंटर आने के लिए कहा गया है।
उधर, युवक पक्ष की ओर से वीरू चतुर्वेदी ने कहा कि उनके भाई का कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण पहले प्रस्तावित रोका कार्यक्रम नहीं हो पाया था। मंगलवार को उसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। उन्होंने बाल विवाह की सूचना को राजनीतिक विरोधियों द्वारा फैलाया गया भ्रम बताया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच सीडब्ल्यूसी टीम कर रही है। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें