फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: साइकिल से गिरकर दर्जी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

विज्ञापन
फोटो- 08 फाइल फोटो आनंद कुमार। स्रोत परिजन
विज्ञापन
कोंच। साइकिल से घमूरी गांव जा रहे 47 वर्षीय दर्जी की अचानक सड़क पर गिरने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमूरी निवासी आनंद कुमार (47) 20 वर्षों से फरीदाबाद में रहकर कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। वह परिवार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले ही गांव आए थे। सोमवार शाम करीब चार बजे आनंद किसी काम से साइकिल से घमूरी गांव जा रहे थे। गांव पहुंचने से पहले ही वह अचानक साइकिल से सड़क पर गिर पड़े और अचेत हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीण उन्हें सीएचसी कोंच ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि गिरने से पहले उन्हें हार्ट अटैक या चक्कर आया हो सकता है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें