उरई। बुंदेलखंड की लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद जालौन की अग्रणी संस्था अनुरागिनी के तत्वावधान में 10 नवंबर को लखनऊ में झांसी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने दी।
उन्होंने बताया कि संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर गोमतीनगर लखनऊ स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के सभागार में झांसी महोत्सव का आयोजन तीन सत्रों में होगा। प्रथम सत्र में में झांसी नहीं दूंगी, विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, द्वितीय सत्र में 1857 में झांसी की रानी का योगदान विषय पर संगोष्ठी, तीसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि एवं अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री हर गोविंद कुशवाहा संगोष्ठी में मुख्य वक्ता होंगे।