फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासलीला में फूलों की होली ने किया आनंदित

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा/रामपुरा। बबीना मेला महोत्सव में रासलीला में बरसाने की होली का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की झांकी पर फूलों की बारिश की। इस दौरान साक्षात बरसाने का दृश्य साकार हो उठा। उधर, रामपुरा के विकास खंड कुठौंद के गांव जमालपुर में कथावाचक साध्वी संध्या बघेल ने श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई।
विज्ञापन

बबीना मेला महोत्सव में बरसाने की होली की अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी। भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश की। भक्तों ने लट्ठमार होली का आनंद उठाया। पूरा पंडाल राधे कृष्ण के जयकारे से से गूंज उठा। रासलीला में सप्ताह भर से कृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला, माखन चोरी, सुदामा मिलन, कंस वध सहित अन्य लीलाओं का मंचन किया गया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव मंचन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर प्रधान गौरव उपाध्याय के अलावा राजन सेंगर, पवन द्विवेदी, रंजीत साहू, सौरभ सिंह व अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, रामपुरा के विकास खंड कुठौंद के ग्राम जमालपुर में कथावाचक साध्वी संध्या बघेल ने श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म का पालन नहीं होता हैं, पापियों का पाप, अत्याचार, पृथ्वी पर बढ़ता हैं, तब वह मनुष्य के रूप में पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। इस दौरान सुखराम पाल, बलराम, रामसिया, परशुराम, भीकम, दिनेश, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें