माधौगढ़। एसडीएम आवास के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सिर में गहरी चोट लगने से हालत नाजुक देख वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
मालवीयनगर निवासी पूर्व प्रधान रूपेंद्र सिंह (45) किसी काम से बाइक से डिकौली गांव गए थे। शाम को घर लौटते समय एसडीएम आवास के पास पहुंचते ही रामपुरा की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सिर में गहरी चोट लगने से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रूपेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाकाई लोगों ने लोडर चालक का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लोडर की तलाश की जाएगी।