फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेलवे के सेफ्टी गार्डर में फंसी क्रशर मशीन, एक घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
फोटो-24-आटा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर लगे सेफ्टी गार्डर में फंसी क्रेशर मशीन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर रेलखंड पर आटा रेलवे क्रॉसिंग नंबर 189 पर शुक्रवार शाम डीसीएम में लादकर ले जाई जा रही क्रशर मशीन रेलवे के हाइटगेज सेफ्टी गार्डर में फंस गई। इससे आटा-इटौरा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहने से राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम हाईवे तक पहुंच गया।
विज्ञापन

आटा में रेलवे क्रॉसिंग नंबर 189 के दोनों तरफ रेलवे की ओर से बूम से पहले हाइटगेज सेफ्टी गार्डर लगाए गए हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ट्रेन निकालने के लिए रेलवे क्रॉसिंग बंद की गई थी। इसी दौरान आटा-इटौरा मार्ग से गुजर रही डीसीएम में लदी क्रशर मशीन सेफ्टी गार्डर में फंस गई। मशीन फंसने से डीसीएम आगे नहीं बढ़ सकी और दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई।
देखते ही देखते आटा-इटौरा मार्ग से लेकर प्रधान पार्क और हाईवे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची आटा थाना पुलिस ने मशक्कत के बाद ट्राला को पीछे करवाया और मशीन लदे वाहन को हाईवे किनारे खड़ा कराया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। बाद में मशीन को वहां से निकलवाया गया। इसी बीच करीब एक घंटे के अंतराल में लगातार तीन ट्रेनें गुजरने से भी जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। जाम में आटा निवासी अखिल तिवारी, आलोक पोरवाल आदि भी फंसे रहे। दोनों किसी काम से उरई जा रहे थे, लेकिन करीब एक घंटे तक रास्ते में ही जाम से जूझते रहे। स्टेशन मास्टर नितिन साहू ने बताया कि मशीन के सेफ्टी गार्डर में फंसने के कारण जाम लगा था। रेलवे संपत्ति को कोई क्षति पहुंची है या नहीं, इसकी जानकारी कर्मचारियों को भेजकर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें