फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क घटिया बनाने का आरोप लगा किया हंगामा

Sat, 22 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंद्रानगर वार्ड 11 में विधायक निधि से बन रही आरसीसी सड़क घटिया बनाने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। पालिका अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि कीचड़ के ऊपर ही डस्ट डाली जा रही है। नालियां भी कच्ची बनी है, जो पैर मारने से ही टूट रही हैं। प्रदर्शन के बाद मोहल्ले के लोग डीएम दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को गल्लामंडी के लक्ष्मी नारायण, अच्छे लाल, सोमदत्त दीक्षित, वंदना परिहार, रूपेश, छोटे महाराज, पूनम, भारती ने बताया कि वार्ड नंबर 11 में झलकारीबाई व्यायामशाला के पास बन रही आरसीसी सड़क घटिया बनाई जा रही है। बताया कि हनुमान मंदिर के पास से सुरेंद्र यादव के मकान तक करीब 80 मीटर सड़क निर्माण का टेंडर हुआ था। इसकी अनुमानित लागत करीब दस लाख रुपये है।

सड़क के निर्माण कार्य के शुरू होते ही इसमें गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कहीं कीचड़ पर डस्ट डाली जा रही है तो कहीं सड़क समतल नहीं है। इससे जलभराव की स्थिति बनी रहेगी। इतना ही नहीं नालियां भी ऊंची नीची और लेबल से नहीं बनी है। बारिश के वक्त सड़क का सारा पानी घरों के दरवाजे पर ही एकत्र रहेगा। करीब एक साल से सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है, और वह अभी तक पूरी नहीं बन सकी है।
विज्ञापन


ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं, और कोई विभागीय अधिकारी सड़क को देखने तक नहीं आ रहा है। घटिया ईंटों का भी इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट पहुंचे इलाकाई लोगों ने डीएम को समस्या से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें