फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रन फॉर वूमेन एंपावरमेंट में जनसैलाब, महिलाओं ने संभाली सशक्तीकरण की बागडोर

विज्ञापन
फोटो - 03 रन फॉर वूमेन एंपावरमेंट में भाग लेती नारी शक्ति। संवाद
विज्ञापन
उरई। मिशन शक्ति के अंतर्गत रविवार को रन फॉर वूमेन एंपावरमेंट कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी वर्करों, महिला आरक्षियों, ब्लॉक प्रमुखों, नगर निकायों की चेयरपर्सन सहित करीब पांच हजार महिला शक्ति ने भाग लिया। पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक निकली यह दौड़ जनसहभागिता का प्रतीक बनी। इसमें करीब पांच हजार से अधिक बालिकाओं व महिलाओं ने भाग लेकर समाज में महिला सशक्तीकरण का सशक्त संदेश दिया।
विज्ञापन

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने महिला अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों एवं प्रावधानों के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मंच पर वक्ताओं ने कहा कि यह दौड़ केवल कदमों की गति नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और समाज में उनकी भूमिका का प्रतीक है। मिशन शक्ति के इस चरण में जनपद ने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की है, जहां महिलाओं ने स्वयं कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी संभालकर यह सिद्ध किया कि वे हर क्षेत्र में नेतृत्व करने में सक्षम हैं। इस दौरान सीडीओ केके सिंह, एएसपी प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, सीओ सिटी अर्चना सिंह आदि रहे।
विज्ञापन








जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं संग किया संवाद



उरई। मिशन शक्ति फेज के अंतर्गत डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने रविवार को जनपद की विभिन्न विद्यालयों से आईं छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान अधिकारियों ने बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों, महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा आत्मनिर्भर बनने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।



उन्होंने छात्राओं को बताया कि सरकार द्वारा संचालित 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन जैसे तंत्र हर समय उनकी सुरक्षा के लिए सक्रिय हैं। संवाद के दौरान बच्चियों ने भी विचार रखे। डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में समानता और सम्मान की भावना स्थापित करने का जनआंदोलन है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सशक्त बनें और अन्य बालिकाओं को भी शिक्षित एवं जागरूक करें। सभी ने मिशन शक्ति की जानकारी वाले बुकलेट व पंपलेट्स लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। (संवाद)

फोटो - 03 रन फॉर वूमेन एंपावरमेंट में भाग लेती नारी शक्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें