फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिलाओं को भा रहीं बनारसी और शिफॉन की साड़ियां

विज्ञापन
फोटो-13-साड़ी की दुकान में उमड़ी महिलाओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जालौन। सुहागिनों का पर्व करवा चौथ नजदीक आते ही नगर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। सड़कों पर चूड़ियों की छनक, मेहंदी की खुशबू और दुकानों पर शृंगार व साड़ियों की चमक चारों ओर नजर आ रही है। इस बार महिलाओं को बनारसी और शिफॉन की साड़ियां भा रही हैं।
विज्ञापन




नगर के मुख्य बाजार झंडा चौराहा के आसपास दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। शृंगार सामग्री, मेकअप किट, बिंदी, चूड़ियां, कंगन, साड़ियां और सूट की खरीदारी जोरों पर है। मेहंदी लगाने वालों के हाथ भी थमने का नाम नहीं ले रहे। मेहंदी कलाकार महिलाओं के हाथों पर सुंदर डिजाइनों से रंग भर रही हैं। बाजार में गुलाबी और लाल रंग की साड़ियों की सबसे अधिक मांग बनी हुई है।
दुकानदारों के चेहरे भी ग्राहकों की भीड़ से खिले नजर आ रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, इस बार पिछले वर्षों की तुलना में खरीदारी अधिक हो रही है। साड़ी व्यापारी अनुज बजाज ने बताया कि इस बार बनारसी और शिफॉन साड़ियों की मांग अधिक है। वहीं, कॉस्मेटिक विक्रेता जाफर सिद्दीकी ने कहा कि करवा चौथ पर महिलाएं पारंपरिक शृंगार के साथ आधुनिक स्टाइल को भी अपनाना पसंद कर रही हैं, इसलिए नई रेंज की डिमांड बढ़ी है।
विज्ञापन

बता दें, करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। सुबह से निर्जल रहकर महिलाएं रात में चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। इसी के चलते सुहाग चिन्ह जैसे बिंदी, चूड़ी, सिंदूर, आलता, गजरा और लाल साड़ियों की बिक्री चरम पर है। दुकानदारों का कहना है कि यह त्योहार केवल आस्था ही नहीं, बल्कि प्यार, स्नेह और पारिवारिक बंधन की प्रतीक परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें