फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भिटारी गांव के तालाब में दिखा मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
फोटो-19 तालाब में दिखा मगरमच्छ। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
सिरसा कलार। महेवा ब्लॉक के भिटारी गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह मगरमच्छ पिछले एक वर्ष से तालाब में रह रहा है। तालाब के चारों ओर करीब 20-25 मकान बने हुए हैं और बच्चे अक्सर यहीं खेलते रहते हैं। ऐसे में ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। गनीमत है कि अब तक कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण रामाधार विश्वकर्मा, रणजीत कुशवाहा, प्रधान आकाश मिश्रा, कल्लू सोनी, अजय मिश्रा और अन्नू तिवारी ने बताया कि मगरमच्छ के चलते गांव के लोग लगातार दहशत में हैं। कई बार इसकी शिकायत वन विभाग से की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि वनकर्मी आए जरूर थे, मगर केवल फोटो खींचकर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास बच्चों का आना-जाना रहता है और अक्सर महिलाएं भी पानी भरने के लिए यहीं जाती हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। गांव के लोग चाहते हैं कि वन विभाग तत्काल टीम भेजकर मगरमच्छ को पकड़वाए, जिससे उनकी जान-माल सुरक्षित रह सके। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर प्रिंस कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर टीम को भेजा जाएगा और जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़ा जाएगा, ताकि लोगों में फैली दहशत को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें