फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरी की पांच सोलर प्लेटों के साथ बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - 05 पुलिस गिरफ्त में प्लेट चोरी का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
आटा। थाना पुलिस ने सोलर प्लेटों की चोरी के मामले में फरार चल रहे बदमाश को सोमवार को इटौरा बंबी पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की पांच प्लेटें बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के परासन के जंगल में लगे 75 मेगावाट सोलर पावर प्लांट से पिछले कुछ महीने में प्लेटें चोरी हो गई थीं। रामशरण ने आटा में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से प्लेटें बरामद की थी। वहीं एक बदमाश सत्यम फरार चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ सोमवार को इटौरा बंबी पुलिया से चोरी की पांच प्लेटों के साथ परासन गांव निवासी सत्यम सिंह को पकड़ लिया। आटा थाना प्रभारी ने बताया कि सत्यम सिंह भागने की फिराक में था। उसे पकड़कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें