फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की हुई मौत

Sun, 29 Jul 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
देव सिंह की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम भिटारी निवासी देव सिंह (40) पुत्र गोकुल गुजरात प्रांत में मजदूरी करता था। दो दिन पहले वह गुजरात से आया लेकिन अपने गांव जाने की बजाय अपनी ससुराल ग्राम पड़कुला थाना कुठौंद चला गया। रविवार की दोपहर वह शराब पीकर ससुराल पहुंचा और गर्मी लगने के कारण बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगाने लगा। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और उसका हाथ बोर्ड में छू गया, जिससे उसे करंट लग गया और वह चीखकर गिर पड़ा।

विज्ञापन


कमरे में मौजूद उसका बेटा ब्रजेंद्र चिल्लाया तो घर में मौजूद परिजन दौड़कर आए, लेकिन तब तक देव सिंह की मौत हो चुकी थी।  बता दें कि एक साल पूर्व देव सिंह की पत्नी मुन्नी की कैंसर से मौत हो गई थी, जबकि दो साल पहले उसके बड़े बेटे फतेह सिंह की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अब उसके दो बेटे ब्रजेंद्र (8) व सहोदर (5) बचे हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें