फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत पर जालौन में बवाल

Mon, 28 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
ग्रामीणों के कब्जे से ड्राइवर को छुड़ाकर अपने साथ ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एट-कोंच रोड पर सोमवार सुबह डंपर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को जमकर पीटा और बंधक बना लिया। थाना पुलिस ने चालक को कस्टडी में लिया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जाम भी लगाया। करीब तीन घंटे बवाल चला। बाद में एसडीएम व सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर जैसे-तैसे बवाल शांत कराया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एट-कोंच रोड पर ग्राम अंडा के पास बाइक सवार रचित पटेल (21) को डस्ट लदे डंपर नं. यूपी 93 बीटी 0597 ने रौंद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र प्रताप सिंह का पुत्र रचित उरई तहसील के थाना एट क्षेत्र के ग्राम खेड़ा कलां का रहने वाला था। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर आए अंडा गांव के सैकड़ों लोगों ने हंगामा शुरू

कर दिया। भीड़ का गुस्सा देख डंपर ड्राइवर विक्रम उर्फ कल्लू पुत्र अंगद निवासी बड़ागांव जिला झांसी मौके से भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पीटकर बंधक बना लिया। दोपहर करीब एक बजे कोतवाल शिवमोहन प्रसाद, दरोगा रवींद्र कुमार त्रिपाठी, संजीव यादव, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, जयवीर सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी, उदयपाल
विज्ञापन


सिंह, विक्रमसिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ड्राइवर को कस्टडी में लिया तो भीड़ भड़क गई। भीड़ में शामिल कुछ लोग ड्राइवर को खींचने का प्रयास करते रहे। कुछ लोगों ने जाम लगा दिया। डंपर को भी फूंकना चाहा। इस दौरान उनका पुलिस के साथ संघर्ष होता रहा। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया लेकिन वे ड्राइवर को पुलिस कस्टडी से छुड़ा नहीं पाए।

बाद में आए एसडीएम मोईन उल इस्लाम व सीओ अवधेश कुमार शुक्ल ने डंपर चालक पर कार्रवाई का भरोसा देकर भीड़ को शांत किया। मृतक के चाचा विनोद कुमार ने कोतवाली में डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें