कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी विनीता(22) पत्नी अरविंद ने शुक्रवार देर रात मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार की आवास सुन आए परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्ताल के लिए रिफर कर दिया।
महिला के पति अरविंद ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर उसके ससुर पत्नी को लेने आए थे। मना करने पर वह नाराज हो गई और कमरे में जाकर मिट्टी का तेल डालकर आग ली। आग देखकर घरवालों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक घर के लोग आग बुझा पाते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
चिकित्साधीक्षक डा. अनूप अवस्थी ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पति ने बताया कि विनीता का मायका ग्राम कानाखेड़ा, हमीरपुर में है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई है व चार महीने का एक बच्चा भी है।