फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की पिटाई से घायल महिला की मौत

Mon, 25 Jun 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी मूर्ति देवी (55) पत्नी लालाराम की रविवार की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सुबह उसे मरा हुआ देखकर घर वालों के होश उड़ गए। रोने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घर आ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उनका पड़ोसी मुकेश कुमार श्रीवास से घर के बाहर बने चबूतरे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार शाम को भी मूर्ति व मुकेश के बीच कहासुनी हुई थी, तब मुकेश ने मूर्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज कराकर वापस घर ले आए और रात में मूर्ति ने दम तोड़ दिया।

मूर्ति देवी के बेटे निर्मल की तहरीर पर आरोपी मुकेश केे खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी भी घर से फरार है। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने भी चबूतरे का विवाद बताया है, जिसमें मारपीट हुई थी। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी और उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें