आटा थाना क्षेत्र के गांव सुरेहती निवासी स्व. उदय सिंह की पुत्री वर्षा (16) ने सोमवार की सुबह दस बजे घर के कमरे में रस्सी से पंखे के हुक से फांसी लगा ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। घर के सदस्य खेत पर काम करने गए थे। परिजन लौटे तो वर्षा को फांसी पर लटकता देख चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई हिमांशु ने बताया कि पिता उदय सिंह की 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके चाचा कपूर सिंह ने दोनों भाई बहन का पालन पोषण किया था। बीते दिसंबर माह में चाचा की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। चाचा की मौत के बाद से वर्षा परेशान रहती थीे।