पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जाते समय हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
पड़ोसी जिले कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के दहलर गांव निवासी केश कुमार (40) पुत्र रामऔतार गांव के ही ओमनारायन (26) पुत्र कामता के साथ इंजन के लिए डीजल लेने आनूपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप बाइक से सोमवार की शाम करीब पांच बजे जा रहे थे।
तभी हाईवे पर सामने से जा रहे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ओमनारायन की मौत हो गई। जबकि केश कुमार को कानपुर के लिए रेफर किया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में घायल का साथी ओमप्रकाश भी मौजूद रहा।