फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर तमंचा कारतूस संग गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2019 12:06 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शातिर चोर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे अंतर्जनपदीय शातिर चोर अजय पुत्र जगदीश अहिरवार निवासी मोहल्ला चमोरा थाना एरच, झांसी को उरई कोतवाली पुलिस ने शनिवार की दोपहर दो बजे कोतवाली क्षेत्र के अजनारी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यालय में एसपी स्वामीप्रसाद ने बताया कि पकड़े गए अजय के पास से पुलिस को एक तमंचा 12 बोर, एक कारतूस, चांदी की पायलेें, नाक की कीलें, चार बिछिया, अंगूठियां, जंजीर, एक मंगलसूत्र, 12,780 रुपये बरामद हुए।

विज्ञापन


बरामद माल की कीमत लगभग चार लाख बताई गई है। एसपी ने बताया कि पटेल नगर करसान रोड निवासी हाफिज मोहम्मद, शहादत हुसैन व जालौन रोड स्थित नया पटेल नगर निवासी सविता देवी पत्नी विक्रम सिंह, जालौन के चुर्खीवाल निवासी विनोद कुमार त्रिपाठी के यहां हुई चोरियों के मामले उरई कोतवाली में दर्ज हैं। पकड़ा गया शातिर चोर इन चोरी की घटनाओं में शामिल था। उसपर झांसी जनपद के एरच में तीन और पूछ थाने में एक मामला पहले से दर्ज है।

पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह उरई, जालौन, राठ, महोबा, मोठ, झांसी, हमीरपुर जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसने बताया कि वह अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम देता है। चोरी के माल से वह जुआ खेलता है। उसने शहर में हुई चोरियों में शामिल होना स्वीकारा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, उपनिरीक्षक, मोहम्मद आरिफ, योगेश कुमार, रविशंकर मिश्रा, ब्रिजेंद्र भदौरिया, आकाश कुमार, कृष्णवीर, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


साथी को देता था 30 प्रतिशत कमीशन
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया शातिर चोर अजय अकेले ही बड़ी से बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देता था। दूसरे शहरों में चोरी कर अपने घर एरच भाग जाता था। चोरी के समय वह बैग में रस्सी, साबड़, पेचकस, हथौड़ी आदि रखता था। चोरी के बाद रस्सी के सहारे छत से नीचे उतर जाता था। सामान वाला बैग वह बस स्टैंड पहुंचकर अपने दूसरे साथी को दे देता था और नगदी जेेवर वाला बैग लेकर अपने घर चला जाता था। इस काम के बदले वह बैग लेने वाले साथी को चोरी के सामान में 30 प्रतिशत कमीशन देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें