फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से मुनीम के दो लाख पार, हड़कंप

Mon, 27 Aug 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गल्ला मंडी स्थित जय मां पीतांबरा ट्रेडर्स के मुनीम अमित विश्नोई पुत्र प्रेम चंद्र विश्नोई  निवासी मोहल्ला गणेशगंज कालपी दो लाख रुपये निकालने बैंक शाखा आए थे। पहले उन्होंने बैंक से रुपये निकालकर बैग में रखे और फिर बैंक कर्मी से बातें करने लगे। इस बीच किसी ने उनका नोटों से भरा बैग पार कर दिया। बैग नदारद देख मुनीम के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे बैंक में मौजूद अन्य उपभोक्ता भी सकते में आ गए और शाखा प्रबंधक ने तत्काल शटर गिराकर सबकी तलाशी लेने की बात कही।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अभी तलाशी शुरू भी नहीं हो पाई थी कि मुनीम का बैग कोने में लावारिस हालत में पड़ा मिल गया। तब तक पुलिस भी बैंक के गेट पर पहुंच चुकी थी। मुनीम अमित ने बैंक के अंदर मौजूद दो लड़कियों पर टप्पेबाजी का शक जताकर पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर जांच पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें