फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज ने किसान के 35 हजार उड़ाए

Mon, 12 Jun 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
टप्पेबाजी का शिकार रमेशचंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच।  किसान को टप्पेबाजों ने निशाना बनाकर उसके 35 हजार रुपये पार कर दिए। किसान भी बैंक से रुपये निकालकर निकला था। पीड़ित किसान ने कुछ दूर तक टप्पेबाज का पीछा भी किया लेकिन वह भाग निकला। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। बैंक से निकलने वाले लोग लगातार टप्पेबाजी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमूरी निवासी किसान रमेशचंद्र को अपने खेत पर बोरिंग करानी थी जिसके लिए उसने सोमवार को सेंट्रल बैंक की स्थानीय शाखा से 33 हजार रुपये निकाले लेकिन उसे पैंतीस हजार की जरूरत थी।

लिहाजा उसने दो हजार रुपये इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से और निकाले। इसके बाद उसने रुपये अपने थैले में रख कर उसे बाइक पर टांग दिया। बजरिया स्थित किराने की एक दुकान पर सौदा लेने के लिए रुका और बाइक खड़ी करके सौदा लेने लगा। उसी के साथ एक और युवक भी सौदा ले रहा था। अचानक वह युवक दुकान से हटा और रमेश की बाइक पर टंगा थैला उतार कर अपनी बाइक पर टांगा और वहां से निकल लिया। युवक को ऐसा करते रमेश ने देखा तो उसने उस बाइक सवार युवक का पीछा करना शुरू कर दिया लेकिन डाढी रोड पर रमेश की बाइक अचानक पंचर हो गई। इस कारण वह टप्पेबाज का पीछा नहीं कर सके। रमेश ने कोतवाली में तहरीर  दी है। माना जा रहा है कि टप्पेबाज बैंक की किसी शाखा से उसके पीछे लगा था और मौका हाथ लगते ही उसने थैला पार कर दिया। पुलिस का कहना है कि हुलिये के आधार पर टप्पेबाज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें