फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर निकालने में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल

Fri, 03 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षाें में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनाें पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षाें ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


डकोर थाना क्षेत्र के गांव जैसारीकला निवासी वीरपाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र दयाशंकर घर के दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा कर सामान उतार रहा था, तभी गांव का ही धमेंद्र भी अपना ट्रैक्टर लेकर आया और रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को कहा।

दयाशंकर ने जब उससे कहा कि थोड़ा सामान और बचा है, उसे उतारने के बाद तुरंत ट्रैक्टर हटा देगा तो धर्मेंद्र आगबबूला होकर गालीगलौज करने लगा। जब पुत्र ने विरोध किया तो धर्मेंद्र ने ट्रैक्टर में रखी लाठी उठाकर पुत्र पर हमला कर दिया। बचाने की गुहार लगाने पर उसे व मां रामादेवी को भी पीटकर घायल कर दिया। वहीं मारपीट के दौरान धमेंद्र भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनाें पक्षाें को मेडिकल परीक्षण को भेजकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें