फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना चोरी में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व सर्राफा व्यापारी के यहां सोना चोरी में तीन महिलाओं और कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये चारों मंगलवार दोपहर कार से एक बार फिर उसी सर्राफे की दुकान पर पहुंचे थे। तभी दुकानदार ने पहचान लिया और तुरंत अपने सगे संबंधियों को बुला लिया। इसके बाद पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला रापटगंज में रहीश अहमद की सर्राफे की दुकान है। उनके यहां तीन दिन पूर्व तीन महिलाएं दुकान पर सोने के आभूषण खरीदने आईं। उसी दौरान तीनों ने लगभग दो लाख के रुपये के सोने के आभूषण पार कर दिए। साथ ही दो दिन बाद आने का बहाना कर वहां से चंपत हो गईं। महिलाओं के जाने के बाद आभूषणों के चोरी की बात सर्राफ को पता चली। मंगलवार को एक

बार फिर महिलाएं भेष बदलकर कार से उसी व्यापारी की दुकान पर पहुंचीं। सर्राफ ने उन्हें पहचान लिया और लोगों की मदद से पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम सुषमा देवी मोहल्ला बनारसीदासपुरा
विज्ञापन


जिला औरया, सुनीता देवी पत्नी प्रेमदास व राजेश्वरी पक्का बाग इटावा बताया। ड्राइवर मनोज कुमार पड़कि दरवाजा औरया का निवासी है। पुलिस के अनुसार वह पूछताछ के बाद उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें