फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से नगदी व जेवरात ले गए चोर

Sat, 04 Aug 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
चोरी की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

माधौगढ़ कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नरेश खटीक पुत्र रामस्वरूप अपने बेटे लालू के साथ राजमिस्त्री का काम करता है। उसका बेटा लालू अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कस्बे के चितौरा रोड पर रहता है। शुक्रवार शाम अचानक लालू की तबियत खराब हो गई। इस वजह से नरेश शाम को पत्नी मीरा के साथ लालू को देखने उसके घर गया था। देर हो जाने की वजह से रात को दंपति वहीं पर रुक गए।

विज्ञापन


इसका फायदा उठाते हुए देर रात चोर घर के पीछे की दीवार फांद कर अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्से व अलमारी में रखी नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। सुबह नरेश पत्नी के साथ जब घर पहुंचा तो आंगन व कमरे में सामान बिखरा देखकर दंग रह गया। नरेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। नरेश ने बताया कि चोर बक्से में रखे 11 हजार रुपये नगद व दो जोड़ी बाले, पायलों के अलावा खाने पीने का सामान भी ले गए। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सभासद की किराना दुकान में हुई चोरी
कदौरा। कदौरा के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र विजय सिंह मोहल्ले में किराने की दुकान किए है। शुक्रवार देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। देर रात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बना लिया। चोर दुकान के शटर में लगे ताले तोड़कर अंदर घुस गए और गुल्लक में रखी नगदी व दुकान में रखे काफी सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब इलाकाई लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा तो तुरंत इसकी सूचना सभासद को दी। चोरी की खबर सुनकर वह दुकान पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि चोर गुल्लक में रखे दो हजार रुपये व करीब 15 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए है। उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें