फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नबी हत्याकांड: नामजद हत्यारोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नबी हत्याकांड: नामजद हत्यारोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- बीती 30 जुलाई को नाली में पानी निकासी को लेकर हुई थी हत्या
- हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए आलाकत्ल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेलिया में बीते दिनों एक युवक व उसके परिजनों पर पड़ोस में रहने वाले खानदान के ही लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें युवक नबी मोहम्मद की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपी पिता-पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव खेलिया निवासी जावेद पुत्र इशाक ने गत 30 जुलाई को अहमदगढ़ थाने में हत्या व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि नाली में पानी की निकासी को लेकर उसके ही परिवार के ग्यासू, दिलशाद, रजा मोहम्मद पुत्रगण रज्जाक व अकरम, अकबर पुत्रगण ग्यासू अपने हाथों में लाठी-डंडे व छुरी लेकर उसके घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। वादी के भाई नबी मोहम्मद ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने वादी समेत उसके भाई नबी मोहम्मद, उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे। वहीं उपचार के लिए जाते समय नबी मोहम्मद की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार देर रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल आरोपी पिता-पुत्र रानी वाले चौराहे पर मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त ग्यासू पुत्र रज्जाक व उसके पुत्र अकरम के रुप में हुई। आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छुरी व डंडे को भी बरामद कर लिया है। एसपी देहात ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आया था कि दोनों पक्षों के बीच नाली में पानी निकासी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद यह हत्या हुई। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी। पकड़े गए आरोपी पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें