फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर से नगदी व जेवरात किए पार

Thu, 16 Nov 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
गली में पड़ा बक्सा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सर्दी शुरू होते ही चोरों ने अपना काम दिखाना शुरू कर दिया है। दिन प्रतिदिन चोरी की वारदातों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। शहर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी शमद सिद्दीकी पुत्र कमर सिद्दीकी के घर पर चोर दीवार फांद कर घुस आए। तब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने सीधे एक कमरे में जाकर वहां रखा बक्सा उठाया और चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने शमद के घर के बगल वाली गली में जाकर बक्से को खंगाला। उसमें रखे दस हजार रुपये और सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, टीका, पायल समेत करीब एक लाख कीमत के जेवर निकालकर बक्सा वहीं फेंक दिया और भाग गए।

सुबह जब मोहल्ले वालों ने गली में बक्सा पड़ा देखा तो जानकारी कर शमद को सूचना दी।शमद ने फोन कर पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें