कदौरा थाना क्षेत्र के भेड़ी खुर्द निवासी छिद्दू पुत्र हीरालाल ने पुलिस को तहरीर दी कि वह अपने परिवार सहित भोगनीपुुर स्थित भट्ठा पर ईंट पाथने गया था। घर पर मां प्रेमा अकेली थी। 26 फरवरी को मां भी रिश्तेदारी में समारोह होने से हमीरपुर चली गईं। सूना घर देखकर चोरों ने दीवार फांदकर घर के अंदर घुसकर
बक्सों के ताले तोड़ कर सोने चांदी के जेवर व 70 हजार रुपये नगद और गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गए। जब मां रिश्तेदारी ने लौटकर आई तो घर में चोरी हो जाने का पता चला। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह अप्रैल माह में उसकी पुत्री की शादी है। जिसके लिए उसने रुपये व जेवर इकट्ठा किए थे, जो चोर चुरा ले गए।