फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मचारी के घर लाखों की चोरी

Wed, 25 Apr 2018 11:39 PM IST
अमर उजाल, जालौन
विज्ञापन
-बिखरा पड़ा सामान। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गीधन की खोड़ गांव में छत के रास्ते जल निगम कर्मचारी के घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। बुधवार सुबह खेत में बक्से और कपड़े मिले हैं। कर्मचारी के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गीधन की खोड़ निवासी राम सिंह पुत्र परमसुख जल निगम में कर्मचारी है।
विज्ञापन


मंगलवार रात वे ड्यूटी पर थे। रामसिंह का बेटा मनोज खेत पर ट्रैक्टर लेकर गेहूं की कटाई करने गया था। घर में उसकी मां मुन्नी देवी व पत्नी सीमा ही थी, जोकि छत पर सो रही थी। चोर दीवार फांद कर राम सिंह के बड़े भाई दुर्गाप्रसाद के घर जा पहुंचे थे। जहां से छत के रास्ते राम सिंह के घर में घुस गए। वहां एक कमरे में जाकर चोरों ने बक्सों में रखी नगदी व सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। इसके अलावा घर में रखा अन्य जरूरी सामान भी साथ लेकर रफूचक्कर हो गए। बुधवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में ग्रामीणों ने बक्सा वर कुछ कपड़े पड़े देखे।

ग्रामीणों को पता चला कि गांव में चोरी हुई है तो वहां पर हड़कंप मच गया। इसी बीच मनोज काम कर घर पहुंचा तो आंगन में सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने मां व पत्नी को जगा कर इसके बारे में पूछा तो वह भी सकते में आ गई। मनोज ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 31 हजार रुपये व चार बक्सों में रखे मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, चार झुमकी, दो जोड़ी पायल आदि सामान चोरी हुआ है। चोरी हुए जेवर की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई है। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव के बाहर रामकेश के खेत में पड़े दो बक्सों व अन्य सामान को बरामद किया। पुलिस ने घर पहुंच कर छानबीन की। उधर कर्मचारी के बेटे मनोज ने थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें