फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर लूटा

Thu, 24 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बाजार से आटो में सवार होकर अपने घर जा रहे युवक को तीन बदमाशों ने दबोच लिया और उसे पीटकर दो हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद पीड़ित को चलते आटो से नीचे फेंक दिया। युवक वहां से कोतवाली पहुंचा और पुलिस को अज्ञात लुटेराें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

    
शहर कोतवाली के मुहल्ला शांतिनगर निवासी मजबूत सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे वह बाजार से आटो में बैठकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में तीन अन्य युवक उसी आटो में सवार हो गए। इन लोगों ने मौका पाकर उसे दबोच लिया और मारपीट कर उसकी जेब में पड़े दो हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपियाें ने उसे इलाहाबाद बैंक  के पास चलते आटो से धक्का देकर गिरा दिया। वह चिल्लाता रहा और आटो सवार लुटेरे झांसी रोड की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन लुटेरे नहीं मिले। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें