नगर के मोहल्ला कागजीपुरा में अमित कुमार (32) पुत्र स्व. माता प्रसाद अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के साथ रहता था। वह ट्रक ड्राइवर था। शुक्रवार की रात ही वह ट्रक लेकर कालपी आया था। शुक्रवार की रात करीब एक बजे उसने घर के कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फ ांसी लगा ली।
इस घटना में मौके पर ही अमित कुमार ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच पड़ताल की। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना में गृहकलह की बात सामने आ रही है।